फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains will not pass from one, two and three platform

कल प्लेटफार्म एक, दो और तीन से नहीं गुजरेंगी ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन से ट्रेनें नहीं गुजरेंगी।इसका कारण प्लेटफार्म के ओवरब्रिज के गर्डर की लांचिंग है।सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (05331) काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर रविवार को रामपुर तक ही चलेगी।

विज्ञापन
trains will not pass from one, two and three platform

विस्तार

मुरादाबाद। रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन से ट्रेनें नहीं गुजरेंगी। इसका कारण प्लेटफार्म के ओवरब्रिज के गर्डर की लांचिंग है। मुरादाबाद को दोबारा गर्डर रखने के लिए ब्लॉक मिल गया है। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 03:40 बजे तक काम करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान (15036-35) दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस और (25035) रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (05331) काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर रविवार को रामपुर तक ही चलेगी। (05333) रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर रविवार को पीपलसाना तक चलेगी। (05368) रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर पीपलसाना तक चलेगी। (05332) मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर रामपुर से काठगोदाम के लिए संचालित की जाएगी। इसी तरह (05353) मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर पीपलसाना से संचालित की जाएगा। अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस को दो घंटे अमृतसर में रोका जाएगा। नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस को 90 मिनट नई दिल्ली में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed