{"_id":"5dc9c6e98ebc3e5b550c6d68","slug":"trains-late-city-news-mbd3288962127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से लखनऊ सेक्शन पर सवा घंटे सिगनल ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से लखनऊ सेक्शन पर सवा घंटे सिगनल ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मंडल मुख्यालय से लेकर लखनऊ मानक नगर स्टेशन तक अलग-अलग रेलखंडों पर सिगनल ठप (सेक्शन आउट) होने से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। पुरबिया एक्सप्रेस 15279 शाहजहांपुर में करीब चार घंटे तक खड़ी रखनी पड़ीं। अपने नियत समय से करीब आठ घंटे देरी से मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। रेलवे कर्मचारियों की सक्रियता से सवा घंटे के अंदर तकनीकी खामी को ठीक कर लिया गया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से रोजा स्टेशनों के बीच 12.55 बजे से 1.15 बजे के बीच सेक्शन आउट हुआ। रोजा से शाहजहांपुर स्टेशनों के बीच एक बजे से सवा दो बजे तक, शाहजहांपुर से बरेली स्टेशनों के बीच 1.40 बजे और बरेली से मुरादाबाद स्टेशनों के बीच 12.55 बजे से 1.15 बजे के लिए सेक्शन आउट हुए। मंडल मुख्यालय से अलर्ट होने के बाद इस दौरान ट्रेनों को मैन्युअल टोकन देकर गुजारा गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस तकनीकी खामी की वजह से पुरबिया एक्सप्रेस 15279 शाहजहांपुर में करीब चार घंटे तक खड़ी रखनी पड़ी। अपने नियत समय से करीब आठ घंटे देरी से मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्पेशल ट्रेन 04009 रोजा स्टेशन समेत बरेली में खड़ी रखनी पड़ीं। यह ट्रेन भी अपने नियत समय से दस घंटे देरी से चली।
मुरादाबाद, शाहजहांपुर समेत 12 जगह सिगनल हुए खराब
मुरादाबाद। मंडल में मुरादाबाद, शाहजहांपुर, नजीबाबाद समेत 12 स्टेशनों और क्रासिंग के पास सिगनल खराब होने के मामले भी सामने आए। बीते चौबीस घंटे के दौरान सिगनल में आई खराबी का प्रभाव 8 मेल, एक्सप्रेस और 5 मालगाड़ियों के संचालन पर भी पड़ा। तकनीकी खराबियों का सीधा असर यात्रियों के सफर पर पड़ी।