फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains do not stop Govindnagar outer, IG GRP will appeal to DRM

गोविंदनगर आउटर न रुकें ट्रेनें, डीआरएम से अपील करेंगे आईजी जीआरपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Trains do not stop Govindnagar outer, IG GRP will appeal to DRM
मुरादाबाद। जीआरपी के आईजी सत्येंद्र कुमार मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने फैजाबाद-दिल्ली और लालकुआं एक्सप्रेस में हुई लूट के मामले की जांच की समीक्षा की। आईजी ने पाया कि गोविंदनगर आउटर पर मालगाड़ियों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके चलते उन्होंने घटनास्थल पर यात्री ट्रेनों को न रोकने के लिए डीआरएम से अपील करने की बात कही। साथ ही जीआरपी-आरपीएफ को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11.25 बजे आईजी राजधानी एक्सप्रेस से मुरादाबाद जंक्शन पर उतरे। यहां उन्होंने जीआरपी थाने में एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता, सीओ देवी दयाल समेत टीम से डेढ़ घंटे तक घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद वह स्टेशन से घटनास्थल यानी गोविंद नगर आउटर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने मौका मुआयना किया। पुलिस मेस सिविल लाइंस में उन्होंने दोपहर 02.35 बजे पत्रकार वार्ता की। आईजी बताया कि गोविंदनगर आउटर पर पहले भी मालगाड़ियों में चोरी की घटनाएं होती रही हैं। इसके लिए वहां आरपीएफ पिकेट तैनात रहती है। जीआरपी के मुताबिक वहां यात्रा गाड़ी में लूट की यह पहली घटना है। इससे सबक लेकर जीआरपी टीम को भी पेट्रोलिंग बढ़ाने की हिदायत दी गई है। जीआरपी मुख्यालय हर अपडेट पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed