{"_id":"5d44938d8ebc3e6cb12ea815","slug":"trains-disturb-from-block-city-news-mbd317293185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिए, यात्रियों ने झेली परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक से थम गए ट्रेनों के पहिए, यात्रियों ने झेली परेशानियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को डाउन लाइन पर पांच घंटे मरम्मत कार्य चला। जिसकी वजह से ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियाें को सामना करना पड़ा। इस दौरान दो एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। जबकि छह ट्रेनें को बीच में ही रोक दिया गया था। शनिवार को भी डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य चलेगा।
मुरादाबाद बरेली सेक्शन में शुक्रवार नॉनइंटर लॉकिंग और मिलक-नगरिया सादात स्टेशनों के बीच पटरियों की मरम्मत और नए स्लीपर बिछाने के लिए शुक्रवार को डाउन लाइन पर पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान दिल्ली से लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित रहीं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस जाने के बाद प्लेटफॉर्म एक यात्रियों पर आवाजाही कम हो गई। इसके बाद नगरिया सादात और मिलक सेक्शन पर इंजीनियरिंग अनुभाग ने काम शुरू किया, जिससे नई दिल्ली लखनऊ काशी विश्वनाथ एक घंटे, नई दिल्ली राजगीर एक्सप्रेस 45 मिनट, जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
अमृतसर कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस चंदौसी होते हुए जंक्शन पहुंची। जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन लखनऊ दिशा में लगाया गया। दूसरी ओर वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस लखनऊ तक ही चलाई गई। यह ट्रेन लखनऊ से वापस होकर वाराणसी रवाना हुई। सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा तक आकर सीतापुर को वापस गई।