{"_id":"6a1ca398dbebec37470955e5","slug":"training-started-to-inculcate-culture-and-patriotism-in-the-youth-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-914838-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवाओं को संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत करने का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवाओं को संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत करने का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग रविवार से शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को तोड़ने वालों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 14 जिलों के चयनित कार्यकर्ता आए हैं।
विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के टोली सदस्य (प्रचार विभाग) डॉ. गौरव कश्यप के अनुसार बजरंग दल (व्हिप) का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग मंगूपुरा स्थित कृष्ण बाल विद्या मंदिर परिसर में रविवार से शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम पांच जून तक चलेगा। इसमें 27 जिलों के चयनित 165 कार्यकर्ता आए हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाया जाता है। प्रशिक्षण वर्ग का लक्ष्य अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और देशभक्ति से ओत प्रोत, अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। देश के अंदर हो रहे आतंकवाद के विरोध में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाएगा। भारतीय संस्कृति को तोड़ने वाले विमर्श जो बन रहे हैं। उनके विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए युवाओं का निर्माण किया जाएगा।
प्रशिक्षण में क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज बलिया के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ, केंद्रीय सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता, वर्ग पलक विपिन गुप्ता, बृजेश कुमार, नवदीप अग्रवाल, अनिल कठेरिया, विकास गुप्ता, विकी प्रजापति, पंकज नारंग, गौरव दुबे, संजय ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।