फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Training in Dubai… fraud in India: Office opened in Nagaloi, Delhi, two youths arrested

दुबई में ट्रेनिंग...भारत में ठगी:  दिल्ली के नागलोई में खोला दफ्तर, फिर शुरू कर दिया धंधा, दो युवक गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 02:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने साइबर ठगी करने की ट्रेनिंग दुबई में रहने के दौरान ली थी। आरोपियों के पास से कई सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और पासबुक मिले हैं। 

विज्ञापन
Training in Dubai… fraud in India: Office opened in Nagaloi, Delhi, two youths arrested
मुरादाबाद में ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगतपुर पुलिस ने गेमिंग एप के जरिए लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने दुबई में रहकर छत्तीसगढ़ के युवकों से साइबर ठगी करने की ट्रेनिंग ली। दुबई से लौटने के बाद उन्होंने दिल्ली में अपना ठिकाना बनाया और लोगों को घर बैठने लाखों कमाने का लालच देकर ठगने लगे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि चार जुलाई को भगतपुर के सीतापुर बहेड़ी निवासी जीशान ने भगतपुर में केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि दो युवकों ने उसे पांच हजार रुपये हर माह देने का झांसा देकर बैंक में खाता खुलवाया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने जीशान की आईडी पर एक मोबाइल नंबर भी लिया था। आरोपी मेरे सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और पासबुक का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस ने जीशान की शिकायत पर दानिश और अफजाल निवासी ग्राम रोशनपुर बहेड़ी थाना भगतपुर के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब आरोपियों ने बताया कि वह दुबई के साफ्टवेयर के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले छत्तीसगढ़ के गिरोह के संपर्क में हैं। इसी साफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को गेम खिलाकर कमाई कराने का लालच देते थे।

लोगों से ठगी करने वाली रकम को वह जीशान समेत अन्य लोगों के खाते में मंगवाते हैं। अब तक वह सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, पासबुक, डेबिट कार्ड बरामद किया है।

काशीपुर के युवक के साथ नौकरी करने गए थे दुबई

मुरादाबाद। स्नातक तक की पढ़ाई करने वाले आरोपी दानिश और अफजाल ने बताया कि करीब दो साल पहले वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी राशिद के साथ दुबई गए थे। वहां राशिद ने बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।

इसी दौरान वहां छत्तीसगढ़ के कुछ युवक मिल गए। उन्होंने दानिश और अफजाल से कहा कि वह जिंदगी भर नौकरी करेंगे तो भी पैसा नहीं जुटा पाएंगे। हमारे पास रातोंरात मालामाल होने का प्लान है। आरोपियों ने दुबई में ही दोनों को साइबर ठगी की ट्रेनिंग दी। इसके बाद दोनों भारत लौट आए और लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

35 डेबिट कार्ड और तीन लैपटाॅप मिले

सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, तीन लैपटाॅप, एक टैबलेट, 35 डेबिट कार्ड, 10 चेक बुक, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड मिला है।

दिल्ली के नागालोई में खोला था दफ्तर

आरोपी दानिश और अफजाल ने अपने साथी राशिद के साथ मिलकर दिल्ली के नागालोई में दफ्तर खोल लिया था। इसके बाद आरोपी लोगों को गेमिंग एप के जरिये ठग रहे थे। लोगों को छोटे-छोटे टास्क देकर उन्हें पूरा करने पर रकम बढ़ाकर वापस कर देते थे।

जब लोग बढ़ी रकम लगाते थे तो उन्हें वापस नहीं करते थे। इसके बाद सिम बंद कर देते थे और अगले शिकार को फंसाने में लग जाते थे। इसके लिए आरोपी टेलीग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साइट के जरिए लोगों से जुड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed