फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train rout

चंदौसी रूट पर एक्सल काउंटर फेल होने से छह घंटे संचालन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
train rout
मुरादाबाद। चंदौसी रूट पर ब्लॉक प्रोवाइडिंग एक्सल काउंटर (बीपीएसी) फेल होने के बाद छह घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता रहा। हालांकि यात्रियों के हिस्से में ज्यादा समस्या नहीं आई। रेलवे ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेनों को मैन्युअल संकेत भेजकर पटरी से गुजारा। सिस्टम में खामी आने की वजह से अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, लोक नायक एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रविवार अहले सुबह 5:30 बजे चंदौसी रूट पर आसफपुर से अबतारा स्टेशनों के बीच बीपीएसी सिस्टम बैठ गया। तकनीकी खराबी आने का पता चलते ही मंडल के नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी गई। तकनीकी टीम इस खामी को ठीक करने में जुट गई। हालांकि दोपहर 11.30 बजे बीपीएसी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सका। रेलवे में महत्वपूर्ण यह सिस्टम रेलवे पटरी पर ट्रेनों के एक्सल गिनकर आगे सूचना प्रेषित करता है। साथ ही, पटरी पर कोई ट्रेन है या नहीं यह भी बताता है। इस सिस्टम में खराबी आने के बाद ट्रेनों के संचालन की सूचनाओं को व्यक्तिगत रूप से स्टाफ ने संप्रेषित की।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित
- 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस
- 15115 लोक नायक एक्सप्रेस छापरा से दिल्ली के बीच
- 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस
- 54354 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर
- 54391 अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर
- दो मालगाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed