{"_id":"63a088ac35ffe17c72660d22","slug":"train-reached-moradabad-online-while-standing-at-bareilly-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अजब-गजब: एप ने दिखाया मुरादाबाद स्टेशन पर है ट्रेन, स्टेशन अधीक्षक बोले- अभी बरेली से नहीं चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अजब-गजब: एप ने दिखाया मुरादाबाद स्टेशन पर है ट्रेन, स्टेशन अधीक्षक बोले- अभी बरेली से नहीं चली
Mon, 19 Dec 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:26 PM IST
सार
डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि दिल्ली रेल मंडल के पटेल नगर में 21 दिसंबर तक नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होगा। आला हजरत एक्सप्रेस रोजाना सुबह बरेली से 6:35 बजे चलकर 8:13 बजे मुरादाबाद पहुंचती है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से चले बिना ही सोमवार को आला हजरत एक्सप्रेस ऑनलाइन प्रणाली से मुरादाबाद पहुंच गई। मुरादाबाद स्टेशन पर यात्री व्हेअर एज माइ ट्रेन एप पर ट्रेन की लोकेशन देख रहे थे। एप ने बताया कि ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर खड़ी है। जबकि ट्रेन वहां नहीं थी।
विज्ञापन
परेशान यात्री स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी अभी बरेली से रवाना नहीं हुई है। यात्रियों को असमंजस में देख स्टेशन अधीक्षक ने प्लेटफार्म पर घोषणा कराई कि आला हजरत एक्सप्रेस सोमवार को चार घंटे लेट है।
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सोमवार को स्टेशन पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद जाने वाले यात्री सुबह 8 बजे स्टेशन पहुंचकर आला हजरत एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। मुरादाबाद में ट्रेन के आने का समय 8:13 बजे है। एप भी लगातार गाड़ी की लोकेशन रामपुर, मिलक, भिटौरा दिखाता रहा, फिर मुरादाबाद बताने लगा। इसके चलते यात्रियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। परेशान यात्री लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बैठकर अमरोहा पहुंचे। जबकि आला हजरत एक्सप्रेस दोपहर 12:46 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
इस कारण लेट हुई ट्रेन
डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि दिल्ली रेल मंडल के पटेल नगर में 21 दिसंबर तक नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होगा। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हैं। आला हजरत एक्सप्रेस रोजाना सुबह बरेली से 6:35 बजे चलकर 8:13 बजे मुरादाबाद पहुंचती है। 19 दिसंबर को इस ट्रेन को बरेली से सुबह 08:45 बजे चलकर 10:23 बजे मुरादाबाद पहुंचना था। जबकि ट्रेन 12:46 पर मुरादाबाद पहुंची।