{"_id":"5de6c3ae8ebc3e54ba582f3b","slug":"train-passed-on-factured-track-in-rampur-city-news-mbd3315330187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन, बचा हादसा
विज्ञापन
टूटी पटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के रामपुर यार्ड में मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि कोच के पहिये पटरी से नहीं उतरे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन को झटका लगते ही चालक ने रफ्तार कम दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल में इसकी जानकारी दी गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मुजफ्फरपुर देहरादून (15001) ट्रेन मंगलवार सुबह 10.50 बजे शहजाद नगर और रामपुर यार्ड के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन को तेज झटका लगा। गार्ड ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी और चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। सूचना मिलने पर अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया गया। इस दौरान जम्मूतवी सियालदाह के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन (22317) बीच में रोक दी गई। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।