फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Train manager's dead body found hanging in room before marriage

Moradabad News: शादी के पहले ट्रेन मैनेजर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Train manager's dead body found hanging in room before marriage
मुरादाबाद। हापुड़ में तैनात ट्रेन मैनेजर विक्रांत तोमर का शव मझोला थाना क्षेत्र के शिव विहार काॅलोनी स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। माता-पिता का इकलौता बेटा था। सात फरवरी को उसकी शादी होनी थी। परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस इस मामले में आत्महत्या की वजह तलाश रही है। जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना गांव निवासी किसान गिरधर तोमर का इकलौता बेटा विक्रात तोमर (27) रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर तैनात था। मानसरोवर के पास शिव विहार काॅलोनी में वह अपने विभागीय साथियों के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। उसके साथ ट्रेन मैनेजर आशु निवासी ग्राम मिगावली अहीर बागपत, चंदौसी के अंकित, दिल्ली के उत्कर्ष और अनिल कुमार भी रहते हैं। पांचों में अच्छी दोस्ती थी। आशु ने बताया कि विक्रांत का एक महीना पहले ही हापुड़ तबादला हुआ था। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे वह गरीब रथ लेकर आने के बाद कमरे पर आया था। मेरी रात के समय ड्यूटी थी। अन्य साथियों में से भी कोई कमरे पर नहीं था। आशु का कहना है कि वह रविवार की सुबह छह बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद कमरे पर पहुंचा था। जिस कमरे में शौचालय था, वह अंदर से बंद था। फ्रेश होने के लिए उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे के अंदर फोन की घंटी लगातार बज रही थी। परेशान होकर वह सीढ़ी की तरफ से खिड़की के रास्ते से देखा तो विक्रांत का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था। घटना को देखकर वह सन्न रह गया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ही दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। आत्महत्या की वजह का अभी तक कोई पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि विक्रांत की बहन रीतू पुलिस विभाग में तैनात है। वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात है। प्रभारी निरीक्षक मझोला संजय कुमार पांचाल ने बताया कि सात फरवरी को विक्रांत की शादी तय थी। ट्रेन मैनेजर ने क्यों यह कदम उठाया, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed