{"_id":"5e6bea828ebc3ea7e965bbba","slug":"train-disturb-city-news-mbd3430694109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से ट्रैक पर गिरे पेड़, रेल संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से ट्रैक पर गिरे पेड़, रेल संचालन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को आंधी और बारिश की वजह से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। मंडल में जगह जगह रेल पटरियों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे ट्रेनों को जहां तहां रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीमें मौके पर पहुंची और ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। बीस से ज्यादा ट्रेनों का संचालन इससे प्रभावित हो गया।
मंडल के रोजा यार्ड में शुक्रवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिसकी वजह से ओएचई तार भी टूट गए। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक साफ करने के बाद ओएचई लाइन ठीक की गई। दस बजकर 25 मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस (13006), अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस(13050), अमृतसर दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस, चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल और आठ मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं। इसके अलावा बघौली और मसीत के बीच सुबह सात बजकर 55 मिनट पर रेल पटरियों पर पेड़ गिर गए। इस दौरान सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन बीच में रुकी रही। इसके बाद आगे के लिए रवाना की गई। बालामऊ और दलेलनगर के बीच आंधी बारिश से पेड़ टूटकर गिर गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और दस बजे ट्रैक साफ करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान प्रयाग राज संगम बरेली एक्सप्रेस दो घंटे, सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें बीच में रुकी रहीं। इसके अलावा मैकल गंज और जहानीखेड़ा के बीच भी बारिश और आंधी में पेड़ गिर गए। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रेल संचालन पूरी तरह से बंद रहा। जिससे ट्रेनें जहां तहां रुकी रहीं। इस दौरान अमृतसर दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बीच में खड़ी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।