फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traffic jams in every market... yet no solution is being sought.

Moradabad News: हर बाजार में जाम...फिर भी नहीं तलाशा जा रहा समाधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in every market... yet no solution is being sought.
मुरादाबाद। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण, फुटपाथ और डिवाइडर तो बनाए गए, लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजा यह है कि बाजारों में सड़क किनारे खड़े वाहन और रेहड़ी-पटरी यातायात प्रभावित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को बुध बाजार, टाउन हॉल, अमरोहा गेट और जीएमडी रोड पर यातायात प्रभावित रहा। बुध बाजार में सड़क किनारे और डिवाइडर के दोनों ओर दोपहिया व चारपहिया वाहन खड़े रहे। इसके साथ ही रेहड़ी-पटरी लगने से सड़क पर आवागमन का स्थान और कम हो गया। शाम के समय कई बार जाम की स्थिति बनी। टाउन हॉल में ई-रिक्शाओं की कतारों के कारण यातायात बाधित रहा। वहीं अमरोहा गेट पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय जाम में ग्राहक और वाहन फंस जाते हैं। इससे लोगों को बाजार से निकलने में काफी समय लगता है और ग्राहक बाजार आने से बचते हैं। व्यापारियों का कहना है कि बुध बाजार में सड़क के दोनों ओर करीब तीन-तीन मीटर चौड़े फुटपाथ और बीच में डिवाइडर बनाया गया है, लेकिन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं छोड़ा गया। उनका कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था किए बिना सड़क विकास से यातायात की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

00
व्यापारी बोले...
-पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और शाम को जाम की समस्या लगातार बढ़ती रहती है।-आशु सहगल, दुकानदार
विज्ञापन

-स्मार्ट सिटी के तहत सड़क और फुटपाथ तो बना दिए गए, लेकिन पार्किंग का इंतजाम नहीं हुआ। वाहनों के खड़े होने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती है।-ऋषि वासन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

-शाम के समय बाजार में जाम लगने से ग्राहक काफी देर तक फंसे रहते हैं। तमाम ग्राहक भीड़ और जाम देखकर बाजार आने से ही बचते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित होता है।-नवीद, दुकानदार
-शहर में पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से लोग वाहनों को मजबूरी में सड़क किनारे खड़ा करते हैं। जब भी अधिक वाहन बाजार में आते हैं तब जाम लगता है।-फहीम, दुकानदार

00
वर्जन...
-शहर के कई स्थानों पर नगर निगम की पार्किंग चल रही है। लोग वाहन पार्किंग में खड़े नहीं करते हैं। आम जनता और व्यापारियों का सहयोग भी बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए जरूरी है।-अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed