फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   traffic jam on railway crosing

रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम, फंसी ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on railway crosing
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को दो अलग-अलग जगह पीतांबरपुर और संडीला उमरताली के बीच रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और रेलवे क्रासिंग से वाहनों को हटवाया गया। इसके बाद फाटक बंद करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मंडल के रसुइया और पीतांबरपुर के बीच गेट संख्या 352 सी है। गुरुवार दोपहर एक बजकर बीस मिनट पर यहां वाहनों से जाम लग गया। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस और दो मालगाड़ियां बीच में खड़ी रहीं। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद आरपीएफ जवान मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया गया। इसके बाद गेटमैन ने फाटक बंद करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा संडीला और उमरताली के बीच स्थित गेट संख्या 249 सी पर दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर जाम लग गया। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। जम्मूवती से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस और टनकपुर और शक्ति नगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन बीच में रुक गई। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सिविल पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जाम खुलवाकर फाटक बंद किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed