{"_id":"698b8c91bfbaeff9ac01cc77","slug":"traffic-due-to-drain-construction-on-kotwali-tirahe-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113637-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोतवाली तिराहे पर नाला निर्माण के कारण लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोतवाली तिराहे पर नाला निर्माण के कारण लगा जाम
Wed, 11 Feb 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के कोतवाली तिराहे पर दिन में नाला निर्माण के विरोध के बाद भी निर्माण कार्य चलता रहा। यहां तक कि सड़क पर नगरपालिका की जेसीबी भी चलती रही। जिससे वहां पूरे दिन जाम लगा रहा।
जाम में हरिद्वार जाने वाले शिव भक्त और उनके वाहन भी फंस गए। हंगामा होने लगा। लोगों के विरोध पर जेसीबी को हटाया गया। छह दिन से तिराहे पर नाला निर्माण चल रहा है। निर्माण के दौरान नाले का गंदा पानी सड़क पर डाला जा रहा है। इससे लोगों को गंदे पानी में से इसकी बदबू के बीच गुजरना पड़ रहा है।
मंगलवार को दिन में निर्माण के दौरान सड़क पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर वहां से मिट्टी को उठाना शुरू कर दिया। इससे वहां लंबा जाम लग गया।
लोगों ने हंगामा किया तो ठेकेदार ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को हटाया। इसकी शिकायत पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे आदि ने अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह से की तो उन्होंने दावा किया कि निर्माण को जल्द कराने के लिए मजदूर बढ़ाए गए है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य समाप्ति की और है लेकिन सोशल मीडिया पर जाम में फंसे शिव भक्त उनके वाहनों के फंसे होने के फोटो वायरल हुई तो नगर पालिका के दावे की पोल खुल गई। हालांकि लोगों के विरोध के बाद ठेकेदार ने सड़क से मिट्टी उठाने का काम बंद कर दिया।