Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traditional craft of the 'Brass City' faces a crisis; preparing the next generation of artisans remains a challenge.

Moradabad News: पीतलनगरी के पारंपरिक हुनर पर संकट, कारीगरों की अगली पीढ़ी तैयार करना चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Traditional craft of the 'Brass City' faces a crisis; preparing the next generation of artisans remains a challenge.
मुरादाबाद। पीतल को खूबसूरत उत्पादों में ढालने का हुनर पीतलनगरी की पहचान है, लेकिन अब इस हुनर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हस्तशिल्प उद्योग के सामने बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। नक्काशी, एचिंग, ढलाई, पॉलिशिंग और फिनिशिंग जैसे कामों में वर्षों का अनुभव रखने वाले कारीगरों की जगह लेने के लिए नई पीढ़ी तैयार नहीं हो पा रही है। कारीगरों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं की कमी से उनके बच्चे भी इस पारंपरिक काम को अपनाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में विदेशी खरीदारों की गुणवत्ता संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ पारंपरिक कारीगरी को बचाए रखना भी उद्योग के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन


जिले का हस्तशिल्प कारोबार पीतल के अलावा एल्युमिनियम, लोहा, स्टेनलेस स्टील और अन्य धातुओं से सजावटी व उपयोगी उत्पाद तैयार करता है। इनकी डिजाइन, बनावट और गुणवत्ता में कारीगरों का हुनर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मशीनों से उत्पादन के कुछ चरण आसान हुए हैं, लेकिन हाथ से की जाने वाली बारीक नक्काशी और विशेष फिनिशिंग के लिए अनुभवी कारीगरों की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद ब्रास कारखानेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष आजम अंसारी ने बताया कि जिले में करीब दो हजार कारखाने हैं, जिनमें लगभग 50 हजार कारीगर काम करते हैं। कारीगरों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी विशेष सुविधाओं का अभाव है। वे भी चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और बेहतर भविष्य बनाएं। इसके अलावा ऐसी योजनाएं नहीं हैं, जिनसे उन्हें आर्थिक लाभ और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। यही वजह है कि अधिकतर कारीगर अपने बच्चों को इस काम से जोड़ने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो नई पीढ़ी को इस कारोबार से जोड़ने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

नई पीढ़ी को हुनर से जोड़ना जरूरी
-एमएचईए के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने बताया कि पारंपरिक कारीगरी को बचाने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर देना भी जरूरी है। नक्काशी, एचिंग, धातु ढलाई, मोल्ड तैयार करने, पॉलिशिंग, एनामेलिंग और फिनिशिंग जैसे कामों के लिए अलग-अलग व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए। अनुभवी कारीगरों को प्रशिक्षक बनाकर उनका हुनर युवाओं तक पहुंचाया जा सकता है। इसके साथ आधुनिक डिजाइन, नए उपकरणों और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए।
00
तकनीक के साथ पारंपरिक कारीगरी बचाने पर जोर
-यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी (यस) मुरादाबाद के अध्यक्ष जेपी सिंह का कहना है कि हस्तशिल्प उद्योग की सबसे बड़ी पूंजी उसके कुशल कारीगर हैं। आधुनिक मशीनें उत्पादन में मदद कर सकती हैं, लेकिन हाथ की बारीक नक्काशी और विशेष फिनिशिंग में अनुभवी कारीगरों का महत्व बना रहेगा। सरकार, प्रशिक्षण संस्थानों और निर्यात संगठनों को मिलकर कौशल विकास केंद्र स्थापित करने चाहिए। यहां युवाओं को अनुभवी कारीगरों से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिलाने के साथ रोजगार, बेहतर कार्य वातावरण, आधुनिक उपकरण और कौशल के अनुरूप पारिश्रमिक भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

00

25 एकड़ जमीन मिलने पर खुल सकेगा प्रशिक्षण केंद्र
-जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के उपायुक्त देवेंद्र कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के तहत मुरादाबाद में प्रशिक्षण केंद्र खोला जा सकता है। इसके लिए कम से कम 25 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। जमीन जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए। इस संबंध में प्रशासन से बातचीत की जाएगी। जमीन उपलब्ध होने पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां हस्तशिल्प से जुड़े युवाओं को प्रशिक्षण देकर कुशल कारीगर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed