फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders demonstrated and demanded opening of the road to the temple.

Moradabad News: व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मंदिर का रास्ता खोलने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated and demanded opening of the road to the temple.
मुरादाबाद। व्यापारियों ने शनिवार को पुरानी तहसील गेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मंदिर का रास्ता खोलने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रशासन ने मंदिर में आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है। नाराज व्यापारियों ने दो सितंबर को सांकेतिक रूप से बाजार बंद करने की घोषणा की।
विज्ञापन


व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील गेट पर शनिवार की शाम हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे व्यापारी नेता विजय मदान ने आरोप लगाया कि तहसील के अंदर स्थित मंदिर में आने-जाने का रास्ता जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है। आम लोगों के पूजा-अर्चन के लिए प्रशासन को शीघ्र रास्ता खोलना चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संजीव कटयाल ने कहा कि तहसील के अंदर स्थायी शौचालय बनाया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशु सोनी कहा कि व्यापारियों के पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। महामंत्री नितिन राज ने कहा कि मुख्य बाजार में कहीं भी पार्किंग न होने से लोग परेेशान होते हैं। तहसील के अंदर वाहन पार्किंग की व्यवस्था थी, लेकिन प्रशासन ने उस पर ताला लगा दिया है। अब सड़कों पर स्कूटर, बाइक खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज बंसल ने कहा कि इस मामले में दो सितंबर को सांकेतिक बंद की घोषणा की गई है। सुबह 11 बजे तहसील गेट के बाहर सभा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विनय अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, अजय नारंग, अभिनव सिंघल, आकाश गुप्ता, नीरज गुप्ता, पानी सहगल, गौहर चौधरी, अजय कक्कड़, अशोक रहेजा, महेंद्र कुमार, संदीप मेहता, संदीप बजाज, आकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed