फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders and councilors expressed their happiness by distributing sweets.

Moradabad News: व्यापारियों और सभासदों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई

Tue, 19 May 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 19 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Traders and councilors expressed their happiness by distributing sweets.
बिलारी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को खाद्य और रसद विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर बिलारी में ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों, पश्चिमी व्यापार मंडल पदाधिकारियों और पालिका सभासदों ने मिठाई बाँटकर खुशी जताई। इस दौरान खाद्य मंत्री को शीघ्र बिलारी बुलाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

प्रदेश के खाद्य मंत्री मनोज पांडेय ब्राह्मण समाज प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं जबकि प्रबुद्ध सभा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बिलारी नगर निवासी पालिका सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट पर है। देवेश शर्मा एडवोकेट भाजपा से जुड़े होने के साथ ही पश्चिमी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भी हैं। सोमवार शाम देवेश शर्मा के कार्यालय पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज समेत अन्य समाज के लोग और पश्चिमी व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे। यहां सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनोज पांडेय को खाद्य मंत्री बनने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि मनोज पांडेय काफी अनुभवी है उन्हें सरकार ने खाद्य और रसद विभाग वाला सही मंत्रालय दिया है। इसका लाभ सीधे प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तय किया गया कि खाद्य मंत्री मनोज पांडेय को जल्दी ही बिलारी बुलाकर उनसे नगर में नए बने परशुराम पार्क का उद्घाटन कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन स्वयं देवेश शर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान नगरपालिका परिषद के सभासद दानवीर शर्मा, सभासद निहाल सिंह लाठर, सभासद ओमकार वाल्मीकि, सभासद प्रवेश कुमार प्रजापति, पूर्व सभासद हाजी रफी राजू, विशेष शर्मा, रतीश शर्मा, राजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, संजय शर्मा, रचित माथुर, बीनू ठाकुर, नीरज रुहेला, चौधरी संजीव कुमार आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed