फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tractor trolley overturned in pond, farmer's son dies after being crushed

तालाब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दबकर किसान के बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned in pond, farmer's son dies after being crushed
बिलारी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात जरगांव रोड पर सतारन गांव की पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा युवक के ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और जिंदगी की आस में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के बहोरनपुर गांव निवासी किसान राजकुमार चौहान का बेटा रोहित चौहान (26) बुधवार शाम अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर चीनी मिल पर बेचने के लिए आया था। रोहित के साथ उसके पिता भी चीनी मिल तक आए थे। रोहित ने जब देखा कि गन्ने के ट्रैक्टरों की लाइन काफी लंबी है और चीनी मिल के कांटे पर तौल होने में देर हो सकती है, तब उसने पिता को घर भेज दिया। खुद बुधवार आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे गन्ना तौल हो जाने के बाद ट्रैक्टर- टॉली लेकर बहोरनपुर गांव जाने लगा। चीनी मिल और बहोरनपुर गांव के बीच जरगांव रोड पर सतारन गांव की पुलिया से ट्रैक्टर पार करते समय ढलान पर झटका लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने तालाब में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे रोहित दब गया। थोड़ी देर बाद जरगांव रोड इलाके के दूसरे गन्ना किसानों ने अपना खाली ट्रैक्टर वापस ले जाते समय जब एक ट्रैक्टर को तालाब में पलटा देखा तब उन्होंने निकट के ग्रामों बहोरनपुर, खोखड़ा, पहाड़पुर, नवैनी गद्दी आदि में सूचना दे दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के लगभग तीन बजे रोहित के परिजन और अन्य ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक मशक्कत करके तालाब में गिरे ट्रैक्टर को उठाया और रोहित को उसके नीचे से निकाला। परिजन रोहित को उपचार के लिए सतारन गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन तक तक रोहित की सांसें थम चुकी थीं। डाक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी
बिलारी। बहोरनपुर गांव निवासी रोहित चौहान का शव घर पहुंचने पर उसके वृद्ध पिता राजकुमार चौहान, माता सुनीता, पत्नी नेहा और बड़ा भाई रवि चौहान रो रोकर बेहाल हो गए। रोहित की एक साल पहले ही नेहा के साथ शादी हुई है। रोहित की छोटी बहन सोनी उर्फ माधवी लखनऊ के हजरतगंज थाने में सिपाही है। उसे भी इस हादसे की खबर भेज दी गई।

अधूरी रह गई रोहित की दरोगा बनने की हसरत
बिलारी। बहोरनपुर निवासी किसान का बेटा रोहित ने बीएससी करने के बाद एमए किया था और वह बीते दो वर्षों से पुलिस में दरोगा की नौकरी पाने की कोशिश में लगा था। परिजनों के अनुसार वह एक बार दरोगा भर्ती परीक्षा दे चुका था। कुछ अंक कम रहने पर पिछड़ गया। घर में खेती करने के अलावा वह दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा था, लेकिन उसकी हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed