{"_id":"68ab71ef2347f717db010385","slug":"tractor-driver-accused-of-accident-arrested-bilari-news-c-280-1-smbd1010-100576-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दुर्घटना का आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दुर्घटना का आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
Mon, 25 Aug 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर। बाइक सवार कपिल को टक्कर मारकर माैत की आगोश में सुलाने के आरोपी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार शाम कपिल का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा व देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम निबाड़ खास निवासी कपिल एवं बबलू उर्फ महेंद्र शनिवार की सुबह बाइक द्वारा महानगर मुरादाबाद अपने काम पर जा रहे थे। बताया कि जैसे ही यह लोग अपने घर से कुछ दूरी पर खबड़िया सिरसवां हरचंद मार्ग पर पहुंचे तभी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली मार्ग किनारे नहर में गिर गई व दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए।
कुछ देर के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व उन्होंने पुलिस को सूचना दी व ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने कपिल 27 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
कपिल की मौत की खबर जैसे ही ग्राम निबाड़ खास में पहुंची इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मुरादाबाद टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया था। सीओ ठाकुरद्वारा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद ग्रामीण मान गए एवं उन्होंने जाम खोल दिया। वहीं घायल बब्लू उर्फ महेंद्र का उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक जाबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।