{"_id":"69b3233029bb853a090bc6e7","slug":"tracking-devices-not-working-in-80-buses-corporation-withholds-payment-of-rs-2-crore-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-852820-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 80 बसों में ट्रैकिंग डिवाइस चालू नहीं, निगम ने दो करोड़ की पेमेंट पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 80 बसों में ट्रैकिंग डिवाइस चालू नहीं, निगम ने दो करोड़ की पेमेंट पर लगाई रोक
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन निगम ने परिक्षेत्र की अनुबंधित बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) मैप चालू नहीं होने की वजह से दो करोड़ रुपये का पेमेंट रोक दिया है। इसकी वजह से अनुबंधित बस मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुरादाबाद परिक्षेत्र के अमरोहा, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो से संचालित 80 अनुबंधित बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस चालू नहीं की गई है। इसकी वजह से निगम को इन बसों के लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पाती है। परिवहन निगम ने इन बसों की दो करोड़ रुपये की पेमेंट रोक दी है। इसके कारण अनुबंधित बस मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुबंधित बस मालिकों का कहना है कि पेमेंट नहीं होने की वजह से बसों की किस्त रुकी हुई है। बसों की सर्विसिंग भी नहीं कराई गई। कई बस चालकों को अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा का कहना है कि 12 मार्च तक अनुबंधित बसों का पेमेंट नहीं हुआ है। बस मालिक काफी परेशान हैं। डीजल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात की गई। बताया गया है कि सभी बसों की पेमेंट जल्द ही भेज दी जाएगी।