{"_id":"609c2a3d8ebc3ea7057cac73","slug":"towing-over-mundapande-purchasing-center-returning-farmers-city-news-mbd388860044","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर बारादाना खत्म, वापस लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर बारादाना खत्म, वापस लौट रहे किसान
विज्ञापन
मुरादाबाद/मूंढापांडे। मूंढापांडे स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बोरे खत्म होने से गेहूं की तौल नहीं हो पा रही। किसान लौटने को मजबूर हैं। उधर दलपतपुर स्थित केंद्र पर केंद्र प्रभारी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से केंद्र बंद है।
मूंढापांडे में सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर तीन दिन से बारदाने की दिक्क्त बनी हुई है। यहां गेहूं भरने के लिए बोरे खत्म हो चुके हैं। इस कारण यहां गेहूं लेकर आए रहे किसानों को लौटना पड़ रहा है। हीरापुर गांव के दुर्गपाल सिंह, राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को वे ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं भरकर केंद्र पर बेचने गए थे, लेकिन वहां बताया गया कि बारदाना खत्म हो गया है, इस कारण उनका गेहूं नहीं तौला जा सका और लौटना पड़ा। इस संबंध में बात करने पर केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी पीसीएफ के गोदाम दलपतपुर से उनके बोरे आते हैं, लेकिन वहां भी बोरे खत्म हो गए हैं। इस कारण समस्या आ रही है। बोरे आते ही तौल शुरू करा दी जाएगी।
दलपतपुर केंद्र बंद होने से किसान परेशान
खाद्य विभाग के दलपतपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस कारण यह केंद्र कई दिनों से बंद चल रहा है। इस वजह से भी किसानों को परेशानी रही है। दरअसल यह बड़ा केंद्र और आसपास के दर्जनों गांवों के किसान इस पर गेहूं बेचते हैं। हालांकि सरकार की ओर से किसानों के लिए निर्धारित क्रय केंद्र की बाध्यता खत्म कर दी गई है। किसान अब कहीं भी जाकर अपना गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने किया निरीक्षण
डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार ने मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर काफी गेहूं आया हुआ था, जिसे तौला जा रहा था। इस केंद्र की प्रभारी अर्चना शर्मा बीते सप्ताह बीमार हो गई थीं इसके बाद से सहायक द्वारा खरीद की जा रही थी, लेकिन केंद्र प्रभारी अब ठीक होकर लौट आईं हैं।
दलपतपुर में केंद्र प्रभारी बीमार थे, इस कारण केंद्र बंद था। प्रभारी ठीक हो गए हैं और सेंटर ईद के बाद से शुरू हो जाएगा। उधर मूंढापांडे केंद्र पर बोरे की कमी की सूचना नहीं थी। इसे दिखवाया जा रहा है और बोरों की व्यवस्था की जा रही है। संजीव कुमार, डिप्टी आरएमओ