फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tower wagon derails near Bareilly, driver suspended

बरेली के पास पटरी से उतरा टावर वैगन, चालक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tower wagon derails near Bareilly, driver suspended
मुरादाबाद। बारिश के कारण शनिवार को बरेली के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन खराब हो गई। घटना ब्रांच लाइन पर होने के कारण ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा, मगर ओएचई की मरम्मत करने पहुंचा टावर वैगन पटरी से उतर गया। इस मामले में चालक को निलंबित कर दिया गया है। घटना शनिवार रात बरेली-चंदौसी रूट पर हुई। टावर वैगन को पटरी पर लाने का काम रविवार दोपहर तक चला। रेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मांगी है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार रात बरेली और रामगंगा ब्रिज के बीच हुआ। वैगन वापस बरेली जा रहा था। सिग्नल की अनदेखी कर वैगन चालक ओवरशूट कर गया। जंक्शन प्वाइंट पर टक्कर से वैगन के आठ पहिए पटरी से उतरकर जमीन में धंस गए। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। रात में ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बारिश के चलते वैगन को हटाने का काम शुरू नहीं हो सका। रविवार सुबह मुरादाबाद से भेजी गई क्रेन के जरिए टावर वैगन को पटरी पर लाया गया। संरक्षा मामले में चूक के चलते वैगन चालक को निलंबित कर दिया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है। रेल प्रशासन ने ज्वाइंट रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed