{"_id":"606e15338ebc3ec967513336","slug":"total-nine-corona-infeted-missing-in-moradabad-city-news-mbd385593336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच का पता नहीं, चार संक्रमित और लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच का पता नहीं, चार संक्रमित और लापता
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही करें या लोगों की कारगुजारी। एक ओर कोविड सैंपल फार्म पर फर्जी नाम पते दर्ज कराने के मामले बढ़ने लगे हैं। दूसरी ओर विभाग के पास इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं हैं। लापता पांच संक्रमितों का बारह दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं फर्जी नाम-पता और मोबाइल नंबर देकर चार संक्रमित और लापता हो गए हैं। ऐसे में लापरवाही और कारगुजारी दूसरों पर भारी पड़ सकती है।
27 मार्च को आई रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित पाए गए थे। कोविड सैंपल फार्म में इनके चारों संक्रमितों के नाम, मोबाइल नंबर और पता सब फर्जी निकला था। नाम पता गलत होने से इन संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाई। इससे पहले 23 मार्च को आई रिपोर्ट में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन पांचों लापता संक्रमितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया था। लेकिन बारह दिन बाद न तो संक्रमितों का पता चल सका और न ही रिपोर्ट दर्ज हो पाई। वहीं पांच अप्रैल को आई रिपोर्ट में तीन नाम ऐसे मिले, जिन्होंने जांच के लिए सैंपल ही नहीं दिया था। इन नामों से सैंपल कराने वालों का पता नहीं लग सका है। वहीं संक्रमित मिली महिला का पता और मोबाइल नंबर फर्जी निकला। इस महिला का भी कुछ पता नहीं चल सका है।
इनके पते और मोबाइल नंबर फर्जी निकले
- अमित, मूंढापांडे
- दिलावर, बुधबाजार
- रफत, पीएचसी कुंदरकी
- सादिक अहमद, मुगलपुरा
- सिद्धार्थ, कांठ
- पुनीता देवी, फरीदपुर कासम
इनका दावा नहीं कराया सैंपल
- नसीम अहमद, महमूदपुर लाल
- खेमपाल सिंह, महमूदपुर लाल
- सावेज अली, गाड़ीखाना