{"_id":"6060dd178ebc3edb551fa5bb","slug":"tota-of-passengers-roadways-buses-standing-empty-on-the-festival-for-the-first-time-city-news-mbd384580092","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों का टोटा, पहली बार त्योहार पर खाली खड़ीं रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों का टोटा, पहली बार त्योहार पर खाली खड़ीं रहीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली के मौके पर रोडवेज की बसें यात्रियों के इंतजार में बस अड्डे पर खाली खड़ी रहीं। ऐसा पहली बार हुआ है त्योहार के दिन रोजाना की तुलना में 50 फीसदी यात्रियों ने भी सफर नहीं किया। जबकि पिछले वर्ष होली के अवसर पर रोडवेज की बसों में सामान्य से डेढ़ गुना यात्रियों ने सफर किया था।
दरअसल इस बार यात्री त्योहार से दो-तीन पहले ही अपने गंतव्यों को रवाना हो गए। इसलिए त्योहार वाले दिन बसें खाली रहीं। इस बार 20 मार्च के बाद से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू गई। रोजाना दो हजार यात्रियों की बढ़ोतरी का क्रम 26 मार्च तक चला। इसके बाद 27 मार्च को सामान्य दिनों की तरह लगभग एक लाख 10 हजार यात्रियों ने मुरादाबाद परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में सफर किया। 28 मार्च को यात्रियों संख्या रोजाना के मुकाबले आधी रही। रविवार को मुरादाबाद डिपो और पीतलनगरी डिपो पर सन्नाटा पसरा रहा। होली के दृष्टिगत रोडवेज प्रबंधन ने बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।, लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी कम रही कि बसें अपने नियमित फेरे भी पूरे नहीं कर पाईं। चालक-परिचालकों की ड्यूटी का अधिकांश समय बस अड्डों पर ही बीत गया। मुरादाबाद परिक्षेत्र के रामपुर, संभल, अमरोहा, चांदपुर, बिजनौर और नजीबाबाद बस अड्डों की भी यही स्थिति रही। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक सोमवार को रंगोत्सव के कारण शाम तक बसों का संचालन नहीं होगा। शाम पांच बसे से बसें चलाईं जाएंगी।
होली के मौके पर यात्रियों की इतनी कम संख्या पहले कभी नहीं रही। पिछले वर्ष होली के अवसर पर पीतलनगरी बस डिपो से 128 बसों का संचालन किया गया था। बसों ने अतिरिक्त फेरे भी लगाए, लेकिन इस बार बसें नियमित फेरे ही पूरे नहीं कर पाईं। सामान्य दिनों की तुलना में भी ट्रैफिक कम रहा।
विज्ञापन
- शिव बालक, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक
होली पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में रही भीड़
मुरादाबाद। शनिवार को बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। दरअसल दिल्ली, मुरादाबाद आदि शहरों में काम करने वाले बिहार व पूर्व के अन्य जनपदों के लोग त्योहार के मौके पर घर लौट रहे हैं। बिहार के ज्यादातर यात्री पहले ही रवाना हो चुके हैं। इसके चलते श्रमजीवी और आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या पिछले सप्ताह ठीक रही। शनिवार को श्रमजीवी समेत दूसरी ट्रेनों में लखनऊ, बनारस जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।