{"_id":"69dab705ebaa7a9a0b038505","slug":"tortured-for-dowry-thrown-out-of-the-house-after-giving-triple-talaq-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-875731-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी सुबहान के साथ 8 जुलाई 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। एक अप्रैल को वह अपनी मां और भाई के साथ ससुराल पहुंची तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुबहान, सास वलीसा, जेठ मुशर्रफ उर्फ छोटे, जेठानी शबाना, ननद बबली, ननदोई कौसर, दूसरी ननद रेशमा और ननदोई यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।