फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Torn water pipeline during installation of electric pole, drinking water supply of two thousand houses stalled

Moradabad News: बिजली खंभा गाड़ने के दौरान फटी पानी की पाइपलाइन, दो हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Torn water pipeline during installation of electric pole, drinking water supply of two thousand houses stalled
मुरादाबाद। शहर के वार्ड-67 के गुलाल गली में बिजली की अंडरग्राउंड लाइनों को डालने के लिए चल रहे काम के दौरान बिजली का खंभा लगाने के दौरान नीचे मौजूद पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे आसपास के मोहल्लों के करीब दो हजार घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। जल कल विभाग ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को इसकी सूचना देकर उसे दुरुस्त कराने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों की करीब 14 किलोमीटर सड़क को स्मार्ट किया जाना है। इसके लिए बुध बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम चल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने के आनन-फानन किए जा रहे कार्य के दौरान रविवार करीब 11 बजे गुलाल गली चौराहा के पास बिजली का नया पोल लगाया गया। इसके कारण उसके नीचे स्थित पानी की पाइप लाइन फट गई। उस दौरान पेयजलापूर्ति ठप थी, लिहाजा कार्य के दौरान बिजली विभाग की टीम को इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी। शाम को जब पानी आया तो पोल के स्थान पर फटी पाइप लाइन से पानी तेजी से निकल कर सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन

इसके चलते थोड़ी देर में ही सड़क पर पानी भर गया। साथ ही गुलाल गली, दीनदारपुरा के करीब दो हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष है। मोहल्ला निवासी नवनीत मिश्रा, पीयूष मिश्रा, राजीव अग्रवाल, राजीव रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, लता सक्सेना, अंबरीश गुप्ता, संजय अग्रवाल ने बताया कि पाइप लाइन फटने के कारण शाम को उनके घरों में पानी नहीं आया। इससे उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे उन लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल विभाग के सहायक अभियंता बीआर अशोक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के काम के दौरान पाइप लाइन फटी है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। 24 घंटे के अंदर अगर स्मार्ट सिटी की टीम मरम्मत नहीं करती है तो जलकल की टीम भेज कर उसे ठीक कराया जाएगा। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान का आकलन करके स्मार्ट सिटी को उसकी भरपाई के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed