फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Took loan from bank and did not deposit installment

Moradabad News: बैंक से लोन लेकर जमा नहीं की किस्त, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Took loan from bank and did not deposit installment
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में एक व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक से लोन लेने के बाद किस्त जमा नहीं की।
सिविल लाइंस स्थित एसबीआई की रिटेल शाखा एकसैट्स स्माइल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज सिटी क्रेडिट सेंटर के मुख्य प्रबंधक गुरमीत रीहल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि नागफनी के किसरौल निवासी कामरान सिद्दीकी ने बैंक से मैसर्स यूनिक फुटवियर के नाम से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सीसी लिमिट पर 5 लाख रुपये का लोन लिया था। आरोप है कि कामरान ने न तो कोई कारोबार किया और न ही अब तक किसी तरह की कोई किस्त जमा की। इतना ही नहीं जब टीम द्वारा जांच की गई सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कोई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed