फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Took a pledge to build the India of Bhagat Singh's dreams

Moradabad News: भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to build the India of Bhagat Singh's dreams
मुरादाबाद। भाकपा (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने रविवार को भगत सिंह की जयंती पर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय में सरदार भगत सिंह और उनके सपनों का भारत विषय पर आयोजित गोष्ठी में चंद्रपाल सिंह आजाद ने सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिला सचिव थान सिंह ने कहा कि भगत सिंह केवल एक शख्सियत का नाम नहीं बल्कि ऐसी विचारधारा का प्रतीक हैं जो शोषण, जाति और वर्ण से मुक्त समाजवादी व्यवस्था की स्थापना का सपना देखती है। भगत सिंह का सपना था कि देश में बराबरी और इंसाफ पर आधारित व्यवस्था कायम हो।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में भगत सिंह का जन्म होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। समाजवादी रूस की क्रांति से प्रभावित होकर वह भी समाजवादी समाज की स्थापना करना चाहते थे ताकि पूंजीवादी और शोषणकारी तंत्र का अंत हो सके। यदि आज भगत सिंह के विचारों को जिंदा रखना है तो उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार, मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed