फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tomatoes started reaching Moradabad from Nashik, sold in the markets from 120 to 140 rupees

Moradabad Tomato Rate: नासिक से मुरादाबाद पहुंचने लगा टमाटर, बाजारों में 120 से लेकर 140 रुपये तक बिका

Mon, 07 Aug 2023 09:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 09:31 AM IST
सार

मंडी निरीक्षक महादेवी ने बताया कि रविवार को 32 क्विंटल टमाटर नासिक से आया। मंडी प्रशासन ने रविवार को पांचवें दिन स्टॉल लगाकर 100 रुपये प्रति किलो की दर से इसे बेचा।

विज्ञापन
Tomatoes started reaching Moradabad from Nashik, sold in the markets from 120 to 140 rupees
मुरादाबाद में घटने लगे टमाटर के दाम - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में नासिक से टमाटर की आवक शुरू होने के साथ इसके बढ़े दाम में आंशिक कमी आई है। रविवार मंडी समिति में थोक में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका। खुले बाजार में भी टमाटर का भाव 120 रुपये से लेकर 140 रुपये तक आ गया।

विज्ञापन


करीब 32 क्विंटल टमाटर मंडी में आया। तीन क्रेट टमाटर मंडी प्रशासन ने भी फुटकर ग्राहकों को 100 रुपये में बिकवाया। नासिक से टमाटर की आवक शुरू हो गई है। हिमाचल, देहरादून के अलावा रविवार नासिक से भी करीब 50 क्रेट टमाटर यहां आया।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय की मझोला स्थित मंडी में रविवार 32 क्विंटल कुल टमाटर आया। हालांकि मांग के हिसाब से टमाटर की आवक अभी भी काफी कम है, लेकिन इसके बाद भी रविवार टमाटर के भाव थोक में करीब 10 रुपये किलो कम हुए। टमाटर के यह दाम अभी भी अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में फुटकर में करीब 100 रुपये तक भाव के नीचे आ जाने से लोगों ने कुछ राहत जरूर महसूस की है। मंडी निरीक्षक महादेवी ने बताया कि मंडी में रविवार कुल 32 क्विंटल टमाटर आया।


शासन के निर्देश पर मंडी प्रशासन की ओर से टमाटर के बढ़ते भाव को कम करने के उद्देश्य से रविवार पांचवें दिन भी स्टॉल लगाकर 100 रुपये प्रति किलो की दर से तीन क्रेट टमाटर बिकवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed