फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Toll jam, passengers upset, fare withdrawn from conductors

टोल पर जाम, यात्री परेशान, कंडक्टरों से वापस लिया किराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Toll jam, passengers upset, fare withdrawn from conductors
मुरादाबाद। सोमवार को किसानों के भारत बंद के चलते किसान संगठन जगह जगह धरने पर बैठे रहे। इससे रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली, हल्द्वानी, बरेली, लखनऊ आदि शहरों के लिए सफर कर रहे कई यात्रियों ने जाम से परेशान होकर कंडक्टरों से किराये के रुपये वापस ले लिए। किसी तरह धरना स्थल से आगे निकलकर दूसरे यातायात का सहारा लिया।
विज्ञापन

इस तरह मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो की कुल आठ बसों के लगभग 400 यात्रियों ने अपने किराये के रुपये वापस करा लिए। इससे परिवहन निगम को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं डिपो पर भी यात्री बसों की तलास में टकते नजर आए। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। क्योंकि अधिकांश बसें जाम में फंसने के कारण डिपो पर समय से नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन

जो बसें डिपो पर उपलब्ध थीं उन्हें समय से पहले चलाना पड़ा। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें कम रहीं। मुरादाबाद डिपो के एआरएम सोमपाल सिंह और पीतलनगरी डिपो को एआरएम शिवबालक ने बताया कि आठ बसोंके सभी यात्रियों में कंडक्टरों से किराया वापस ले लिया। इससे निगम को आर्थिक क्षति हुईं, वहीं डिपो पर भी यात्रियों को संभालने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed