{"_id":"5c4f2ea2bdec22739a5be91f","slug":"togadia-announce-to-step-in-politics-can-be-announced-on-9th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया का राजनीति में कदम रखने का एलान, 9 फरवरी को कर सकते हैं बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया का राजनीति में कदम रखने का एलान, 9 फरवरी को कर सकते हैं बड़ी घोषणा
Mon, 28 Jan 2019 10:02 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद प्रवीन तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद केअध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि वह नौ फरवरी को राजनीतिक दल बनाने के बारे में फैसला करेंगे। पार्टी का नाम क्या होगा, यह भी नौ फरवरी को बताएंगे। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में आए तो एक सप्ताह में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करके निर्माण शुरू करा देंगे। लेकिन भाजपा नेताओं की तरह राम मंदिर को वोट मांगने की मशीन नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली जाते समय सोमवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद केअध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया रुके थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रियंका गांघी को राष्ट्रीय महासचिव बनाना उनकी पार्टी के अंदर का मामला है। लेकिन भाजपा नेताओं को उनके बारे में टिप्पणी करते समय मर्यादा में रहना चाहिए। अधिकांश भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जो कि निंदनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी को यूपी की जनता ने दो साल से दो तिहाई बहुमत दिया है। सरकार बनने से पहले योगी आदित्य नाथ ने कहा था कि वह सत्ता में आए तो 24 घंटे में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर देंगे लेकिन दो साल केअंदर सात सौ से अधिक 24 घंटे निकल गए लेकिन वह राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी आदित्य नाथ जी अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ जी का मंदिर तो बनवा दें। डा. प्रणीव भाई तोगड़िया ने कहा कि भाजपा की सरकार की गलत नीतियों केकारण साढ़े चार साल में पांच करोड़ युवाओं के रोजगार में कमी आई है। युवाओं को रोजगार देने के बारे में सरकार ने जो आंकड़े पेश किए हैं वह ठीक नहीं हैं।