फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today there is a possibility of fog and increase in cold

आज कोहरा छाने और ठंड बढ़ने के हैं आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today there is a possibility of fog and increase in cold
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद मंगलवार को बादल छाने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों से बर्फीली हवा चलने से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार सुबह तक 23.4 मिमी बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह में कोहरा छाने के अलावा हल्के बादल हो सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर अधिक ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद शीतलहर चलती है। ऐसे में रात के समय हवा से गलन और ठिठुरन बढ़ सकती है।
विज्ञापन

रविवार रात से सोमवार सुबह तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। इसके बाद सुबह में भी बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे सूरज निकला, लेकिन धूप में तपिश का अहसास कम था। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह दस बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार बारिश 23.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी और शाम को 89 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 रहा मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक
मुरादाबाद। पिछले पांच दिन हुई बारिश से सोमवार को मुरादाबाद का वातावरण स्वच्छ रहा। शाम छह बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मुरादाबाद का एक्यूआई 24 दर्ज किया गया, जिसमें पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 62 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 39 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसमें नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 20 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, अमोनिया का अधिकतम स्तर 10 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और सल्फर डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर पांच माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य पर न्यूनतम प्रभाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed