फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today it will be decided whether the dispersal of Muslim votes could be stopped or not

Moradabad News: आज होगा तय मुस्लिम मतों का बिखराव रुक सका या नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Today it will be decided whether the dispersal of Muslim votes could be stopped or not
मुरादाबाद। मेयर पद के इस चुनाव में भाजपा ने कई वार्डों में प्रत्याशी उतार कर जहां मुस्लिम मतों में सेंधमारी की कोशिश की है वहीं अधिकांश राजनीतिक दलों ने मुस्लिम प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया है। वजह यह है कि शहर में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब की आधी है। कुछ निर्दलीय प्रत्याशी समेत 12 प्रत्याशियों में से 9 मुस्लिम प्रत्याशी हैं। मुस्लिम मतों का बिखराव रोकने के लिए सभी प्रमुख दलों ने अपनी ताकत लगाई है, लेकिन इसमें वह कहां तक कामयाब हो सके हैं, यह मतगणना के बाद तय हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में महानगर क्षेत्र में कुल 6,23,160 मतदाता थे। तब 2,65,600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से तब मेयर पद के हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी 15.19 फीसदी मत प्राप्त कर मेयर निर्वाचित हुए थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी को 11.75 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। पिछली बार 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे और इस बार 12 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। पिछली बार भी कई प्रमुख दलों ने मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। लेकिन इस बार स्थिति उससे कुछ भिन्न है। पिछली बार जहां सात प्रत्याशी मुस्लिम थे वहीं इस बार 12 प्रत्याशियों में से 9 मुस्लिम प्रत्याशी हैं। इधर भाजपा भी इस बार मुस्लिम मतों को साधने में जुटी है। उसने आठ वार्डों से सभासद पद के लिए मुस्लिमों को टिकट दिया है। हालांकि विपक्षी सभी दल मुस्लिमों को अपने पक्ष में करने की जुगत में जुटे हुए हैं, लेकिन 12 में से दस मुस्लिम प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण मुस्लिम मतों के बिखराव को रोक पाना विपक्ष के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

000
वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों पर एक नजर

नाम प्रत्याशी दल प्राप्त कुल मत
विनोद अग्रवाल भाजपा 94677

मोहम्मद रिजवान कुरैशी कांग्रेस 73042
मोहम्मद यूसुफ सपा 47740

लाखन सिंह सैनी बसपा 32268
गुरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी 5567

मेराज निर्दलीय 3140
हाजी मो. आरेफीन मदनी निर्दलीय 1519

मोहम्मद मोबीन निर्दलीय 1165
संगीता निर्दलीय 1163

उमर फारूक राष्ट्रीय ओलमा कौंसिंल 1129
रोताश शर्मा सुहेलदेव भारतीय समाज 1082
प्रियांशु जोशी निर्दलीय 919
मोहम्मद फारूख निर्दलीय 553
0000
वर्ष 2023: 12 में 9 प्रत्याशी मुस्लिम
वर्ष 2023 के मेयर पद चुनाव के लिए छह प्रमुख दलों में से चार दलों ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाया है। इनमें एआईएमआई ने मुस्तुजाब अहमद, बसपा ने मोहम्मद यामीन, कांग्रेस ने मोहम्मद रिजवान और सपा ने सैयद रईस उद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने विनोद अग्रवाल और आमआदमी पार्टी से चंदन भट्ट ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सात निर्दलीय प्रत्याशियों में भी छह मुस्लिम
प्रमुख दलों के अलावा मेयर पद चुनाव में सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन कराया है। जिनमें अनवर, जूही शबनम, मासूमा निजाम, मुदास्सिर इस्लाम, शाहिद हुसैन हैं। नितिन वर्मा ने भी निर्दलीय नामांकन कराया है।
--
वर्ष 2017 के चुनाव में प्रमुख दलों को मिले मतों का प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत: 42.62
भाजपा को मिले मत: 15.19 प्रतिशत

कांग्रेस: 11.75 प्रतिशत
सपा: 7.66 प्रतिशत

बसपा: 5.18 प्रतिशत
आप: 0.89 प्रतिशत

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed