{"_id":"592c89224f1c1bdf15bdbaa5","slug":"today-again-traffic-jaam-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हो जाइए जाम को तैयार !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हो जाइए जाम को तैयार !
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 30 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फव्वारा तिराहे से लोकोशेड तक सीवर पाइप लाइन बिछाने के बाद अब दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा। हाईवे पर फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक 450 मीटर सीवर लाइन डाली जानी है। करीब महीनेभर काम चलेगा। इस दौरान रूट डायवर्ट रहेगा। कपूर कंपनी से फव्वारा तक ट्रैफिक वनवे कर रहेगा।
ऐसे में शहर में जाम की स्थिति बन सकती है। इसके लिए पहले से तैयार हो जाइए। हाईवे पर लोकोशेड पुल से कटघर तक सीवर पाइप लाइन डाली जानी है। ये काम तीन चरणों में किया जाना है। पहले चरण में फव्वारा से लोकोशेड तक सीवर लाइन बिछा दी गई है।
यहां सिर्फ सड़क बनना बाकी है। दूसरे चरण में फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक करीब 450 मीटर सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम दूसरे चरण काम शुरू करने वाला है। एल एंड टी कंपनी के साथ आगे की योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
फव्वारा से कपूर कंपनी तक महीनेभर में मय सड़क सीवर लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। लोगों की सुविधा के लिए कपूर कंपनी से फव्वारा तक ट्रैफिक वन वे कर दिया जाएगा।
जल निगम के एक्सईएन महेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक सीवर की खुदाई की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। फव्वारा से लोकोशेड तक सड़क का काम पूरा होने के बाद एक से दो दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।