{"_id":"68cc78e632dd7994bd02d36a","slug":"tmu-bsc-nursing-student-jumps-from-third-floor-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-733952-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टीएमयू में बीएससी नर्सिंग की छात्रा तीसरी मंजिल से कूदी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टीएमयू में बीएससी नर्सिंग की छात्रा तीसरी मंजिल से कूदी, मौत
विज्ञापन
पाकबड़ा। टीएमयू में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे परीक्षा देकर कक्ष से निकली बीएससी नर्सिंग की छात्रा दीक्षा पाल (20) ने तीसरे मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना से टीएमयू में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को साथ लेकर जांच पड़ताल की। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी किसान जन्म सिंह की बेटी दीक्षा पाल टीएमयू में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा है। इन दिनों संस्थान में उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे परीक्षा कक्ष से बाहर निकली और कॉलेज की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। जहां से छात्रा ने छलांग लगा दी। दीक्षा नीचे आकर गिरी तो अन्य विद्यार्थी मौके पर जमा हो गए। जानकारी होने पर कॉलेज के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल दीक्षा को अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ हाईवे राजेश कुमार, पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने टीएमयू के अधिकारियों और अन्य छात्रों से भी पूछताछ की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि देररात इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
- बृहस्पतिवार की दोपहर टीएमयू परिसर स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छात्रा कूद गई थी। उसे टीएमयू अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। टीएमयू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी छात्रा को बचाया नहीं जा सका है। इस दुखद घड़ी में टीएमयू परिवार छात्रा के परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- डॉ. एमपी सिंह, मीडिया प्रभारी, टीएमयू, मुरादाबाद
मेरी बेटी को कोई तनाव नहीं था: पिता
मुरादाबाद। टीएमयू में तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के पिता जन्म सिंह का कहना है कि उनकी बेटी दीक्षा पढ़ाई में अच्छी थी। उसकी परीक्षाएं अच्छी चल रही थी और हमेशा अच्छे नंबर आते थे। वह रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से कॉलेज के लिए बस से आई थी। उसे कोई तनाव नहीं था। कॉलेज में परीक्षा देने के बाद ऐसा क्या हुआ वह इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच करे। छात्रा के दो भाई नितेश और हर्षित हैं।