फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TMC's hooliganism is at its peak in Bengal: Arun Singh

बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी चरम पर : अरूण सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
TMC's hooliganism is at its peak in Bengal: Arun Singh
मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि बंगाल मे टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी चरम पर है। सवाल उठाया कि जब प्रदेश की मुखिया ही पक्षपात शुरू करें तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के सिलसिले में आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ जोड़ने के लिए घर घर तिरंगा अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बांग्लादेश की स्थिति काफी चिंताजनक है। वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इस मामले में मोदी सरकार अपने ढंग से पहल कर रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल की स्थिति भी ठीक नहीं है। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है। पुलिस टीएमसी कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रही है। संदेशखाली जैसी घटना पर भी ममता बनर्जी को कुछ दिखाई नहीं देता है। डॉक्टर मामले में भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

देश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था यूपी की
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सबसे सबसे खराब कानून व्यवस्था पश्चिम बंगाल में है। देश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की है। योगी सरकार कोई घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करती है। पहले सपा के राज में आगरा से दंगा शुरू होता था को पिलखुआ जाकर खत्म होता था। सौ दंगों के बाद सपा सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती थी। लोकसभा चुनाव में एनडी गठबंधन हारने के बाद जीतने जैसा व्यवहार कर रहा है। यह शर्मसार करने वाला है। सपा और कांग्रेस के नेता घमंड में चूर हो गए हैं। कन्नौज में सपा नेता नवाब यादव ने गलत किया है तो जेल अवश्य जाएंगे। इधर जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला हमेशा विवादित बयान देते हैं। वे सिर्फ लोगो की भावना भड़काते हैं। फारूक अब्दुल्ला और मेहबूबा ने लोगो की भावनाएं भड़काकर राज किया था। मोदी सरकार आने पर अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया गया। अब वहां विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article