फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tirthankar Mahaveer University got A grade from NAAC

TMU: तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी को नैक से मिला ए ग्रेड, विवि प्रशासन बोला- वैश्विक द्वार खुले

Thu, 11 Aug 2022 01:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Aug 2022 01:09 PM IST
सार

कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने ए ग्रेड मिलने का श्रेय पूरे यूनिवर्सिटी परिवार को दिया। कुलाधिपति ने कहा कि ए ग्रेड यूनिवर्सिटी के लिए खास मायने रखता है।

विज्ञापन
Tirthankar Mahaveer University got A grade from NAAC
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) ने ए ग्रेड से नवाजा है। इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे यूनिवर्सिटी के लिए वैश्विक द्वार खुल गए हैं।

विज्ञापन


कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने ए ग्रेड मिलने का श्रेय पूरे यूनिवर्सिटी परिवार को दिया। कुलाधिपति ने कहा कि ए ग्रेड यूनिवर्सिटी के लिए खास मायने रखता है। अब टीएमयू को देश के साथ-साथ विदेश में भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


अक्षत जैन ने बताया कि देश में कुल 1055 सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालय हैं। इनमें केवल 13 प्रतिशत यानी 140 विश्वविद्यालय के पास ही ए ग्रेड है। इसका अर्थ हुआ कि टीएमयू देश के चुनिंदा 140 विवि में शामिल हो गया है। उत्तर प्रदेश में 81 विवि में आठ के पास ए ग्रेड है। इनमें से चार प्राइवेट विश्वविद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि टीएमयू को नैक ने हेल्थ साइंस श्रेणी में ए ग्रेड दिया है। दरअसल, यहां सर्वाधिक कोर्स मेडिकल साइंस के हैं। वीसी प्रो. रघुवीर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा और एसोसिएट डीन प्रो. मंजुला जैन ने कहा कि नैक की रेटिंग ने हमें नई बुलंदी पर पहुंचाने के साथ-साथ और भी समर्पित बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed