फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tiranga Yatra taken out in Kanth on Bhagat Singh's birth anniversary.

Moradabad News: भगत सिंह की जयंती पर कांठ में निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 29 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in Kanth on Bhagat Singh's birth anniversary.
कांठ। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के साथ निकाली गई जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा में देश भक्ति का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

इस तिरंगा महायात्रा का शुभारंभ फीता काटते हुए झंडी दिखाकर कांठ नगर स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर से किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ ही ट्रैक्टर, कार, बाइकें रहीं। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे। यात्रा कांठ से छजलैट, लदावली और शेरुआ चौराहा, कैलसा रोड होते हुए पाकबड़ा के रामलीला मैदान पहुंची। जहां शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को नमन करते हुए पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने महायात्रा में शामिल किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही सर्वसमाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा महायात्रा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के साथ ही किसानों और देश के जवानों को समर्पित रही। इस दौरान यात्रा संयोजक/भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, जिला महामंत्री नवीन चौधरी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed