{"_id":"66d7bbed23e6558f130a685a","slug":"timings-of-six-trains-including-rajyarani-changed-due-to-vande-bharat-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-472189-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वंदेभारत के कारण राज्यरानी समेत छह ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वंदेभारत के कारण राज्यरानी समेत छह ट्रेनों का समय बदला
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाल ही में उत्तर रेलवे के बेड़े में शामिल हुई मेरठ-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। यह बदलाव वंदेभारत की रफ्तार को नियमित रखने के लिए है। इसके कारण राज्यरानी एक्सप्रेस, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (22454) मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद में अब 10 मिनट ठहरेगी। अब तक इसका ठहराव आठ मिनट का था। (15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 10 सितंबर से मुरादाबाद में 15 मिनट पहले पहुंचेगी। (04357-58) मुरादाबाद-नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर गजरौला तक पहुंचने में 40 मिनट ज्यादा लेगी और वहां 20 मिनट रुकेगी। वापसी में सुबह 8:40 के स्थान पर 9:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर वर्तमान समय से पांच मिनट बाद मुरादाबाद पहुंचेगी।
ये है ट्रेनों का नया समय
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम नया समय
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से सुबह 7:05 बजे चलेगी
15623 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस सुबह 8:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी
04357 मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर रात 9:30 बजे गजरौला पहुंचेगी
04358 नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर सुबह 9:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी
04350 दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर सुबह 10:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी
22453 राज्यरानी एक्सप्रेस शाम 7:58 से 8:08 बजे तक मुरादाबाद में ठहरेगी