{"_id":"655ed562810d62e59f0f4e8d","slug":"tigri-mela-amroha-big-vehicles-will-not-ply-on-delhi-moradabad-highway-for-seven-days-police-route-divert-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tigri Mela Amroha: दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सात दिन नहीं चलेंगे बड़े वाहन, पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tigri Mela Amroha: दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सात दिन नहीं चलेंगे बड़े वाहन, पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान जारी
Thu, 23 Nov 2023 10:00 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:00 AM IST
सार
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर से 29 नवंबर तक भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। दिल्ली रोड पर कार और छोटे वाहन चलते रहेंगे। यह व्यवस्था तिगरी मेले को देखते हुए बनाई गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्ट प्लान
विस्तार
तिगरी मेले को लेकर मुरादाबाद यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। अगले सात दिन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन, ट्रक और बसों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर से 29 नवंबर तक भारी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। दिल्ली रोड पर कार और छोटे वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन
इन रास्तों से गुजारे जाएंगे वाहन
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज की बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक टीएमयू कट से अगवानपुर बाइपास से छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मवाना होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन वापस आएंगे।
- मुरादाबाद से दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक, बिलारी, संभल, बबराला,नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। इसी रूट से वाहन वापस भी आएंगे।
- मुरादाबाद से अमरोहा की ओर जाने वाली बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली पाकबड़ा टीएमयू कट से अगवानपुर, बागड़पुर मोड़ से कैलसा रोड होते हुए अमरोहा की ओर जाएंगी।
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक, कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।
- बरेली से हापुड़,गाजियाद,दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।
- रामपुर से हापुड़, गाजियाद, दिल्ली की ओर जाने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, डिबाई, बबराला, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन