फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ticket rates for the War Memorial and Shri Ram Vatika will be decided at the board meeting.

Moradabad News: बोर्ड बैठक में तय होंगी वार मेमोरियल व श्रीराम वाटिका की टिकट दरें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ticket rates for the War Memorial and Shri Ram Vatika will be decided at the board meeting.
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद बुद्धि विहार स्थित वार मेमोरियल और श्रीराम वाटिका की टिकट दरें अभी तय नहीं हुई हैं। नगर निगम ने इन दोनों परिसरों को अभी आम नागरिकों के लिए नहीं खोला है। इसमें करीब 15 दिन लगेंगे। साथ ही टिकट दरें नगर निगम की बोर्ड बैठक में तय होंगी। यह बैठक भी 15 दिन के भीतर होने की संभावना है।
विज्ञापन

करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से बने वार मेमोरियल में भारतीय सेना द्वारा लड़े गए विभिन्न युद्धों व सैनिकों के पराक्रम को दर्शाया गया है। इसमें मिग-27 से लेकर सेना के टी-55 टैंक तक रखे गए हैं। इसे विभिन्न स्कूलों के प्रबंधन ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। स्कूल अपने विद्यार्थियों को इस परिसर का भ्रमण कराना चाहते हैं। इसके अलावा श्री राम वाटिका के भगवान राम जीवन चरित्र को दर्शाया गया है। उनके जन्म से लेकर वन गमन और लंका विजय तक की झांकियां दीवारों पर उकेरी गई हैं। आम नागरिकों की इसमें गहरी रुचि है। लोग आए दिन दोनों ही स्थानों पर अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं लेकिन वहां जाकर पता चलता है कि अभी इसे आम लोगों के लिए खोला नहीं गया है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी टिकट दरें तय नहीं हुई हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में दरों की घोषणा होगी। इसे तय करने का अधिकार भी सदन के पास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed