{"_id":"612378b7f7a9ad1c055b2291","slug":"three-year-old-innocent-murdered-after-gang-rape-dna-report-exposes-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: मुरादाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीन साल की मासूम की हत्या, डीएनए रिपोर्ट से आरोपियों के चेहरे बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: मुरादाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीन साल की मासूम की हत्या, डीएनए रिपोर्ट से आरोपियों के चेहरे बेनकाब
Mon, 23 Aug 2021 04:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:00 PM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उस समय मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। इसी दौरान उसी क्षेत्र से एक 3 साल की बच्ची की भी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 3 साल पुराने तीन वर्षीय मासूम हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सिविल लाइंस के कपूर कंपनी पुल के नीचे 3 साल पहले तीन वर्षीय एक बच्ची की की लाश बरामद हुई थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उस समय मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। इसी दौरान उसी क्षेत्र से एक 3 साल की बच्ची की भी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बच्ची के परिजनों को शव दिखाया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का शव होने से इनकार कर दिया था। तब पुलिस ने लापता हुई बच्ची के परिजनों और पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए सैंपल को डीएनए के लिए भेजा था।
विज्ञापन
डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मृतका की पहचान हो सकी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंदर और उसके साथी मिंटू को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने ही 3 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। डीआईजी शलभ माथुर ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन