फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three vehicles, including two cars, collided on the bypass.

Moradabad News: बाईपास पर दो कारों समेत तीन वाहन टकराए

Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles, including two cars, collided on the bypass.
कुंदरकी। बुधवार की दोपहर कुंदरकी बाईपास पर बाइक को बचाने के दौरान दो कारें आमने सामने से टकरा गईं।
विज्ञापन

इस हादसे में चंदौसी की बड़ी मस्जिद के पास निवासी बाइक सवार मोहम्मद जावेद गंभीर घायल हुआ है जबकि मुरादाबाद से आ रही कार में सवार बिलारी नगर पालिका के सभासद अभिषेक पांडे और उनके भतीजे गोपेश चोटिल हुए वहीं बिलारी की दिशा से आ रही कार सवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला निवासी आमिर के भी चोटें आई हैं। जब हादसा हुआ उसी समय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान भी मुरादाबाद को जा रहे थे।
उन्होंने हादसा देखते ही अपनी गाड़ी रुकवाई और सभी घायलों को हालचाल जाना और उसके बाद गंभीर घायल मोहम्मद जावेद को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी पर भिजवाया। इसके बाद दूसरे सभी घायलों को भी अस्पताल पहुंचवाया। इस हादसे के चलते हाईवे पर कुछ ही देर में दोनों साइडों से वाहनों की लंबी कतारें लग गई तो पुलिस ने पहले क्षतिग्रस्त वाहनाें को हाईवे हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

वहीं बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान का कहना था कि मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, इस संबंध में एनएच के अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए और हादसों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। विधायक बोेले कि कि हाईवे पर अत्यधिक स्पीड से वाहन गुजरते है। साथ ही हाईवे का चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाए जाना बहुत जरूरी है ताकि भीषण हादसों में अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed