फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three transformers caught fire in 21 hours

Moradabad News: 21 घंटे में तीन ट्रांसफार्मरों में आग, 600 परिवार गर्मी से बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Three transformers caught fire in 21 hours
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

विद्युत निगम की लापरवाही से 21 घंटे में अगवानपुर के तीन गांवों में रखे तीन ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। ग्राम शेरुआ धर्मपुर और प्रेमनगर में ट्रांसफार्मर जल गए। वहीं महलकपुर निजामपुर में ट्रांसफार्मर में चिंगारियों की वजह से गांव की बिजली गुल हो गई। इसके कारण 600 परिवारों को 24 घंटे तक पानी और बिजली मयस्सर नहीं हुई।

गांवों में ओवर लोडिंग और निगम की रखरखाव की व्यवस्था ठीक न होने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। प्रेमनगर, महलकपुर के बाद मंगलवार को 21 घंटे के भीतर ही शेरुआ धर्मपुर में तारों में धमाके के साथ 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। चश्मदीद लक्की शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। तेज धमाके के साथ तारों से चिंगारी उठी। चिंगारी जमीन पर नीचे गिरी। ट्रांसफार्मर के आसपास गिरे तेल में आग लग गई। आग ज्यादा फैलने से लोग घबरा गए। उन्होंने विद्युत निगम को को सूचना दी। बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। महलकपुर निवासी अमर जीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के 24 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी के साथ पानी की दिक्कत हो रही है। महलकपुर के लोगों का आरोप है कि निगम कर्मियों ने घरेलू आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर से सरकारी ट्यूबवेल की बिजली जोड़ रखी है। इस कारण आए दिन परेशानी होती है।
विज्ञापन



- कर्मचारियों ने बताया था कि केबल में आग लगी है। उन्होंने ट्रांसफार्मर फुंकने की कोई जानकारी नहीं दी। फिलहाल उनको जल्द से जल्द ट्रांसफार्मरों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। - अनुराग कटियार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed