फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three thefts and one robbery in seven days in SEZ, police did not register report

Moradabad News: एसईजेड में सात दिन में तीन चोरी और एक डकैती, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Three thefts and one robbery in seven days in SEZ, police did not register report
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एसईजेड में सात दिन में बदमाशों ने तीन फैक्टरियों में चोरी और एक फैक्टरी में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाश लाखों रुपये माल उड़ा ले गए। निर्यातकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) इन दिनों बदमाशों के निशाने पर है। एसईजेड स्थित अभिषेक इंटरनेशनल फर्म में 25 जुलाई की रात बदमाश दीवार काट घुस गए। यहां से करीब 15 लाख रुपये की कीमत का सामान चुराकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना अगले ही दिन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

इस घटना के चौबीस घंटे बाद एसईजेड स्थित शैला निर्यात फर्म में चोर घुसे और लाखों रुपये की कीमत का सामान बटोर ले गए। इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद नोदी एक्सपोर्ट फर्म में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। शनिवार की रात एसईजेड स्थित सीएल गुप्ता फैक्टरी में आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश घुसे और दो चौकीदारों से तमंचे के बल पर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश एक ट्रांसफार्मर से कॉपर चुराने का प्रयास करने लगे। चौकीदाराें ने बदमाशों को फैक्टरी के गोदाम की चॉबी नहीं दी थी। इ लिए यहां से बदमाश ज्यादा सामान नहीं ले जा सके। निर्यातकों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। निर्यातक अभिषेक अग्रवाल ने बताया पाकबड़ा थाने की पुलिस ने उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे। इसलिए उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज क्यों नहीं किया, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article