फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three sugar mills search

मंडल की तीन चीनी मिलों को बेचने की भी होगी जांच

Sun, 09 Apr 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
three sugar mills search
चीनी मिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मायावती के शासन काल में चीनी मिलों की बिक्री के घोटालों की जांच कराने के आदेश दिए तो मुरादाबाद मंडल में भी फाइलें पलटनी शुरू हो गई हैं। मुरादाबाद मंडल की तीन चीनी मिलों को मायावती शासन काल में बेचा गया था। ये सभी चीनी मिल वेव ग्रुप ने खरीदीं थीं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल के दौरान वर्ष 2010-11 में प्रदेश की 21 चीनी मिलों को लगभग 1100 करोड़ रुपये में बेचा गया था। 21 चीनी मिलों में मुरादाबाद मंडल की 3 तीन चीनी मिल वेव ग्रुप ने खरीदी थीं। ये शुगर मिल बिजनौर, चांदपुर और अमरोहा में हैं।
विज्ञापन


बिजनौर और चांदपुर की मिल तो शुरू कर दी गई थीं। लेकिन अमरोहा की शुगर मिल वर्षों से बंद पड़ी है। बताया जा रहा है कि इस सत्र से शुगर मिल में पैराई शुरू की जाएगी। सीएम योगी आदित्य नाथ ने वर्षों पहले औने पौने दामों में बेची गई इन शुगर मिलों की बिक्री में हुए घोटालों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में भी पुरानी फाइलें पलटनी शुरू हो गई हैं। पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। किस मिल को कितने दामों में बेचा गया था। साथ ही ये भी सूची तैयार की जा रही है कि 2010-11 में किन किन अफसरों की तैनाती रही है। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल की तीन चीनी मिल बेची गई थी। शासन स्तर से ही जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed