फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three players from Moradabad won medals in sharp shooting in Goa.

Moradabad News: गोवा में मुरादाबाद के तीन खिलाड़ियों ने शार्प शूटिंग में पदक जीते

Wed, 01 Jul 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Three players from Moradabad won medals in sharp shooting in Goa.
कुंदरकी। गोवा प्रांत में आयोजित ऑल इंडिया वाईएसएए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया है। मुरादाबाद की शार्प शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने गोवा में 26 जून से 29 जून 2026 तक चली ऑल इंडिया वाईएसएए नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में पृथ्वी सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, वरुण चौधरी ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जबकि अश्विनी गुर्जर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मुरादाबाद को गौरवान्वित किया। स्वर्ग पदक जीतने वाले प्रथ्वी सिंह तोमर कुंदरकी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कलालखेड़ा के सहायक अध्यापक अमित तोमर के पुत्र हैं। इस शानदार उपलब्धि पर शार्प शूटिंग अकादमी की कोच एवं ओनर अनामिका चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने गोवा में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी अकादमी के बच्चे केवल गोवा ही नहीं, बल्कि देशभर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर मुरादाबाद और भारत का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed