फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three persons died due to shock of current

खेत से गुजर रही विद्युत लाइन टूटकर गिरी, मां-बेटी समेत तीन की मौत-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
three persons died due to shock of current
मिलक (रामपुर)। तिराह गांव में सोमवार की सुबह खेत से गुजर रही विद्युत लाइन टूट गई और तार खेत में जा गिरा। इससे फैले करंट की चपेट में आकर मां-बेटी और एक किसान की जान चली गई। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर धरने की चेतावनी दी। अफसरों ने समझाकर हालात संभाले।
विज्ञापन

यह हादसा तिराह गांव में सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। इसी गांव की रहने वाली रामवती (56) अपनी बेटी धर्मवती (14) के साथ गन्ने के खेत में घास काट रहीं थीं। खेत के ऊपर से से गुजर रही एलटी लाइन अचानक टूटी और तार गिरने से खेत में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आईं मां-बेटी के चिल्लाने पर पास के खेत में खाद डाल रहे इसी गांव के रहने वाले किसान गंगाराम (56) मदद के लिए आगे बढ़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

नजदीकी खेत में मौजूद ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान के भतीजे की फोन कॉल पर बिजली विभाग ने पॉवर सप्लाई बंद की। इसके बाद ग्रामीण उस खेत में पहुंचे। तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। गंगाराम को झुलसी अवस्था में ग्रामीण मिलक सीएचसी लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से तीन लोगों की मौत पर विद्युत निगम के प्रति ग्रामीण आक्रोश में आ गए। सीएचसी से गंगाराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश रुकवाते हुए शव सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देने लगे। इस बीच सीएचसी पहुंचे एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

मिलक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बिजली विभाग का कहना है कि यह मामला लो-टेंशन (एलटी) लाइन टूटने का है। लाइन कैसे टूटी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed