{"_id":"5fed57e88ebc3e3d51733f8b","slug":"three-people-on-bike-dies-in-a-road-accident-at-lakhori-bhartal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: लखोरी-भारतल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: लखोरी-भारतल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Thu, 31 Dec 2020 10:17 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
संभल में सड़क हादसा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में लखोरी-भारतल मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। घटना भारतल की पुलिया के निकट सुबह पांच बजे के करीब हुई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें लखोरी निवासी शौकीन (40) और शमशाद (21) समाचार पत्र अभिकर्ता हैं। नखासा के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि तीसरे व्यक्ति का नाम बहादुर है। उसकी उम्र 22 वर्ष है।
विज्ञापन
वह भी लखोरी में रहता था। किसी व्यक्ति के यहां नौकरी करता था। बताया गया कि वह कानपुर का निवासी है। फिलहाल उसके बारे में और जानकारियां इकट्ठी की जा रही हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन