फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three patients of dengu found in manpur

मानपुर पहुंची स्वास्थ्य की टीम, डेंगू के तीन मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

कांठ क्षेत्र के गांव मानपुर में डेंगू फैलने की सूचना पर रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।इसके बाद एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
three patients of dengu found in manpur

विस्तार

मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र के गांव मानपुर में डेंगू फैलने की सूचना पर रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जहां 51 मरीजों की सेहत की जांच की गई। इसमें तीन मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए। एक मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग, एसीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल की टीम मानपुर पहुंची। सीएमओ के मुताबिक गांव में डेंगू फैलने की सूचना मिली थी। शाम छह बजे पहुंची टीम रात दस बजे गांव में डटी रही। इस दौरान 51 मरीजों में किट से डेंगू की जांच की गई। तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रामगंगा विहार के निजी अस्पताल में गांव के आठ मरीजों के भर्ती होने की जानकारी मिली। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि टीम के साथ गांव गया था। किट से की गई जांच में तीन मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed